पार्टी के एक पक्ष का मानना है कि उप चुनाव दौरान सत्ताधारी पक्ष का प्रभाव होता है लिहाजा इन मतदान में उम्मीदवार नहीं उतारा जाना चाहिए क्योंकि यदि इस चुनाव में पार्टी की हार होती है तो जनता में गलत प्रभाव जाएगा हालांकि भगवंत मान दिल्ली की जीत के बाद धूरी को लेकर काफी उत्साहित थे पर उन्होंने भी धूरी में चुनाव लड़ने के बारे में फैसला पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति पर छोड़ा हुआ है।
फिलहाल पार्टी धूरी उप चुनाव को लेकर अनिश्चितता में फंसी हुई है। पार्टी के कई नेताओं ने धूरी से चुनाव लड़ने के लिए पेशकश की है पर फिलहाल इस पर कोई फैसला होता नजर नहीं आ रहा।
Punjab news - Find the latest punjab news in hindi including breaking news, punjab local news,latest Punjab videos, local city wise coverage and more on punjab.punjabkesari.in

No comments:
Post a Comment